अखिलेश यादव का योगी पर तंज: फिल्म ‘Ajey, The Untold Story of a Yogi’ पर सवाल, आवारा जानवरों से लेकर एनकाउंटर तक उठाए मुद्दे

0
अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ, Ajey The Untold Story of a Yogi, Yogi Movie Tension, CM Yogi Criticism, UP Politics News, SP News, Car Flip Scene, Bulldozer Stunt, उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी, Akhilesh Yadav Tenz, Political Controversy, Hindi News, Latest UP News

Central News Desk: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ‘Ajey, The Untold Story of a Yogi’ को लेकर तीखा तंज किया। शनिवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने सवाल उठाए कि फिल्म में “केस वापसी का सीन है या नहीं, कार पलटने का सीन है या बुलडोजर स्टंट है या नहीं?” उन्होंने कहा कि मूवी तो फ्लॉप होने से पहले ही फ्लॉप हो गई है।

योगी की फिल्म पर तंज

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि फिल्म में डायलॉग ओरिजनल है या बीप लगी है, आपसी लड़ाई के सीन हैं या नहीं, डिप्टी सीएम के पर्दे के पीछे वाले संवाद हैं या नहीं। उन्होंने फिल्म को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि जनता इसे देखकर खुद फैसला कर लेगी।

आवारा जानवरों के आतंक पर चिंता

अखिलेश यादव ने राज्य में आवारा जानवरों के हमलों की समस्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कानपुर, पीलीभीत और बहराइच में सांड, गुलदार, भेड़िया और तेंदुए के हमलों से जनता पीड़ित है। उन्होंने पीएम से आश्वासन मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ।

बजट और पर्यावरण पर सवाल

पूर्व सीएम ने कहा कि जंगलों और नदियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया। “200 करोड़ रुपये से पेड़ लगाए, बजट साफ हो गया लेकिन नदियां साफ नहीं हुई। वन संपदा सरकार के नियंत्रण से बाहर जा रही है। आदिवासी हितों की अनदेखी की जा रही है।”

महिला सुरक्षा और हिरासत में मौत

महिला सुरक्षा और हिरासत में मौत के मामलों पर अखिलेश ने कहा कि सबसे असुरक्षित महिलाएं और बेटियां कहां हैं। कस्टोडियल डेथ के आंकड़े सरकार क्यों नहीं पेश कर रही है। उन्होंने सरकारी अधिकारियों पर जाति-धर्म आधारित झूठे मुकदमे लगाने और ट्रांसफर नीति की भी आलोचना की।

एनकाउंटर और अपराध पर सवाल

अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस की एसटीएफ मुठभेड़ पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर एनकाउंटर से अपराधी सुधर जाते तो बरेली और गोरखपुर में अपराध कैसे बढ़ रहे हैं। उनका कहना था कि एनकाउंटर केवल दिखावटी हैं और स्क्रिप्ट बनाकर प्रस्तुत की जा रही है।

केंद्र सरकार और विदेशी नीति पर हमला

अखिलेश ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि WTO के बाद हुई गलतियों की लगातार पुनरावृत्ति हो रही है और देश पर अन्य देशों पर निर्भरता बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *