हार से बौखलाए पाक क्रिकेटर, मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यकुमार यादव को दी गाली – हाथ मिलाने के विवाद ने बढ़ाई कड़वाहट
Sport News Desk: एशिया कप 2025 में भारत के हाथों करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट जगत पूरी तरह बौखलाया हुआ है। हार का जिम्मा अपने खिलाड़ियों पर लेने के बजाय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पूर्व क्रिकेटर अब भारतीय टीम पर भड़ास निकाल रहे हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने सारी हदें पार कर दीं।
पाकिस्तान के समा टीवी पर एक डिबेट के दौरान मोहम्मद यूसुफ ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपमानजनक शब्द ‘सूअर’ कहकर संबोधित किया। इतना ही नहीं, जब एंकर ने उन्हें कई बार टोका तब भी यूसुफ ने लगातार वही शब्द दोहराए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल होते ही भारतीय फैंस भड़क उठे और यूसुफ की भाषा की कड़ी आलोचना शुरू हो गई।

हार के बाद गाली-गलौज पर उतरे पाक खिलाड़ी
भारत ने एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। यह फैसला BCCI और भारत सरकार की सहमति से लिया गया था, ताकि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों के प्रति एकजुटता दिखाई जा सके।
लेकिन यह बात पाकिस्तान को नागवार गुजरी। खिलाड़ियों की अपनी कमजोरियों पर बात करने के बजाय अब पाकिस्तान के दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों और मैनेजमेंट को गाली देने पर उतर आए हैं।
PCB ने उठाया नया विवाद – रेफरी हटाने की मांग
भारत के खिलाफ हार और हाथ मिलाने से इनकार के बाद PCB ने एक और विवाद खड़ा कर दिया। बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से मांग की है कि भारत-पाक मैच के रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाया जाए। PCB ने उन पर आचार संहिता और MCC कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया।
हालांकि ICC सूत्रों ने साफ संकेत दिए हैं कि PCB की इस मांग को ठुकरा दिया जाएगा। अगर यह मांग मान ली जाती है, तो भविष्य में गलत मिसाल कायम होगी।
मोहम्मद यूसुफ के शब्दों से भड़की बहस
1998 से 2010 तक पाकिस्तान के लिए 17,000 से ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद यूसुफ का यह बयान भारतीय फैंस ही नहीं, क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी तीखी बहस का कारण बन गया है। माना जा रहा है कि इस तरह की भाषा न सिर्फ खेल की भावना के खिलाफ है, बल्कि यह पाकिस्तान की बौखलाहट को भी साफ जाहिर करती है।
news Journalist
