Asia Cup 2025: मनोज तिवारी का ऐलान – “भारत-पाक मैच नहीं देखूंगा, यह शहीदों का अपमान है”

0
मनोज तिवारी बोले – भारत-पाक मैच नहीं देखूंगा,

Sport News Desk: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) का महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाना है। पूरी दुनिया की निगाहें इस मैच पर टिकी हैं, लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल सरकार में पूर्व मंत्री मनोज तिवारी ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वे इस मैच का बहिष्कार करेंगे और टीवी पर लाइव प्रसारण भी नहीं देखेंगे।

आतंकवाद का मुद्दा उठाया

हावड़ा में मीडिया से बातचीत में तिवारी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना शहीदों के बलिदान का अपमान है। उन्होंने सवाल किया कि जब पाकिस्तान से आतंकी भारत में निर्दोष लोगों की जान लेते हैं, तो उनके साथ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट कैसे खेला जा सकता है?

BCCI और केंद्र सरकार पर निशाना

मनोज तिवारी ने सीधे बीसीसीआई और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अनुबंध की वजह से चुप रहना पड़ता है, लेकिन सरकार को मैच पर रोक लगानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है और जब तक यह बंद नहीं होता, तब तक भारत को उनसे क्रिकेट संबंध नहीं रखने चाहिए।

साफ-साफ कहा – मैच नहीं देखूंगा

पूर्व क्रिकेटर ने ऐलान किया कि वे 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच नहीं देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत-पाक मैच की जगह एशिया कप के बाकी मुकाबले सामान्य रूप से खेले जाएं, लेकिन इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर रोक लगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *