दिल्ली का ‘गंदा खेल’: पायलट बना छुपा शिकारी, पैर में कैमरा बांधकर करता था लड़कियों की जासूसी

0
theheadlinetoday

Delhi News Desk: देश की राजधानी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक प्राइवेट एयरलाइंस का पायलट खुलेआम मॉल और बाजारों में जाकर पैर में फिट कैमरे से युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। पुलिस ने हाईटेक जांच कर इस ‘गंदे खेल’ का पर्दाफाश किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे पकड़ा गया ‘कैमरा पायलट’

दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में 30 अगस्त की रात एक युवती खरीदारी करने निकली थी। तभी उसने देखा कि एक अजनबी लाइटर जैसे डिवाइस से उसका वीडियो बना रहा है। युवती ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी खंगाले। फुटेज से आरोपी की पहचान हुई और घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

आरोपी की पहचान और खुलासा

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहित प्रियदर्शी (31 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आगरा का रहने वाला है और दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट एयरलाइंस में पायलट की नौकरी करता है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि वह अपनी “निजी संतुष्टि” के लिए इस गंदे काम को अंजाम देता था।

पैर में कैमरा लगाकर करता था शिकार

जांच में सामने आया कि आरोपी जूते और पैर में स्पाई कैमरा छिपाकर मॉल्स और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाता था। वह खासतौर पर उन लड़कियों को टारगेट करता था, जो शॉर्ट्स या छोटे कपड़े पहनकर बाजार आती थीं। अब तक कई युवतियों के वीडियो बनाने की बात सामने आ चुकी है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के पास से स्पाई कैमरा जब्त कर लिया है। फिलहाल उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उसने ये वीडियो कहीं साझा तो नहीं किए। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *