कानपुर: ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का नया कारनामा – 72 घंटे में दूल्हे पर हमला कर जेवर-नकदी लूटकर फरार

0
theheadlinetoday

Central News Desk: कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ताजा घटना में शादी के महज 72 घंटे बाद ही नई नवेली दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, दुल्हन ने अपने पति को पहले नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने अपने साथियों की मदद से दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर जानलेवा हमला किया और घर में रखे कीमती जेवर व नकदी समेत लाखों का सामान समेटकर फरार हो गई। घायल दूल्हे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि यह काम किसी संगठित गिरोह का है, जो शादी के नाम पर ठगी और लूट की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार दुल्हन व उसके बिचौलियों की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से ऐसे मामलों में तेजी आई है, जिसमें फर्जी विवाह कर युवकों को शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे गैंग का पर्दाफाश कर दोषियों को कड़ी सज़ा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *