फ़िरोज़ाबाद से बड़ी खबर: विकास कार्यों के लिए भाजपा पार्षद उषा देवी शंखवार ने मांगी भीख

0
theheadlinetoday

Central News Desk: फ़िरोज़ाबाद नगर निगम में भाजपा की महिला पार्षद उषा देवी शंखवार ने अपने वार्ड की बदहाल स्थिति और विकास कार्य न होने पर अनोखा विरोध दर्ज कराया। पार्षद उषा देवी ने हाथ में कटोरा लेकर सड़कों पर उतरकर भीख मांगी और कहा कि उन्होंने जनता से चुनाव के समय वोट की भीख मांगी थी, लेकिन अब वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी भीख मांगने को मजबूर हैं।

पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। सड़कें टूटी हुई हैं, नालियां जाम पड़ी हैं और सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त है। बार-बार नगर निगम के अफसरों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

इस घटना के बाद नगर निगम प्रशासन भी हरकत में आया। सहायक नगर आयुक्त ने सफाई देते हुए कहा कि संबंधित वार्ड में अब तक 12 विकास कार्य पूरे कराए जा चुके हैं, जबकि एक बड़ा काम निविदा प्रक्रिया में है और जल्द ही शुरू होगा।

पार्षद उषा देवी का कहना है कि जनता ने उन्हें उम्मीद के साथ चुना था, लेकिन नगर निगम की लापरवाही के कारण वह शर्मिंदा महसूस कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उनका विरोध और तेज़ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *