उन्नाव: लापता युवती का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0
theheadlinetoday

Unnao News Desk: थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम सरहा में बुधवार सुबह एक युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रामखेलवान की पुत्री सोमन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सोम सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने देर रात तक रिश्तेदारों और आसपास तलाश की, मगर कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों को आशंका थी कि किसी ने बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गाँव के बाहर स्थित तालाब में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराई। शव पर बाहरी चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले।

हालाँकि परिजनों का कहना है कि सोम सीधे-साधे स्वभाव की थी और उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी, इसलिए वे इसे हत्या मान रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या या हादसे का लग रहा है, लेकिन अपहरण और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *