एशिया कप टीम से बाहर होने पर श्रेयस अय्यर का पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

0
theheadlinetoday

Sport News Desk: भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर का नाम एशिया कप 2025 के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया। बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम का ऐलान किया, लेकिन आईपीएल 2025 में धुआंधार प्रदर्शन करने के बावजूद अय्यर को जगह नहीं मिली। टीम सलेक्शन के बाद उनका पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसे उनकी फ्रेंचाइज़ी पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

पंजाब किंग्स ने शेयर किया वीडियो
टीम की घोषणा के अगले दिन पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को “सरपंच साब” कैप्शन दिया गया। पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और फैन्स ने अय्यर को टीम से बाहर किए जाने पर नाराज़गी जताई।

आईपीएल में शानदार फॉर्म
अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को उनके दूसरे सीजन के फाइनल तक पहुंचाया। उन्होंने पूरे सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट रहा 175.07। इसके बावजूद उन्हें एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिली।

सलेक्शन कमेटी का बयान
टीम चयन के बाद चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने कहा –
“श्रेयस के बारे में… आपको यह सोचना होगा कि वह किसकी जगह ले सकता है। यह उसकी गलती नहीं है और न ही हमारी। फिलहाल हमें सिर्फ 15 खिलाड़ियों को चुनना था। अय्यर को अपने मौके का इंतज़ार करना होगा।”

फैंस का गुस्सा
टीम से बाहर किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने अय्यर को टीम में शामिल न करने के फैसले पर सवाल उठाए और उनके आईपीएल प्रदर्शन का हवाला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *