बंद पड़े स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

0
images (4)

Central News Desk: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के दहेली सुजानपुर स्थित मैरी जीसस स्कूल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। बुधवार सुबह स्कूल पहुंचने पर ठेकेदार गंगा सिंह ने सिक्योरिटी गार्ड के कमरे से तेज बदबू आने पर दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चारपाई पर गार्ड का धड़ पड़ा था, जबकि सिर अलग होकर जमीन पर था।

मृतक की पहचान और पृष्ठभूमि
मृतक की पहचान गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी राम प्रसाद के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने 7 जुलाई को यह नौकरी ज्वाइन की थी। पिछले कुछ दिनों से उनका फोन बंद आ रहा था। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है, क्योंकि वह कंकाल जैसी स्थिति में पहुंच चुका था।

स्कूल की स्थिति और प्रबंधन
पुलिस के अनुसार, यह स्कूल एक साल पहले बिक चुका है और फिलहाल इसकी देखरेख गंगा सिंह कर रहे थे। घटना के वक्त स्कूल बंद था और वहां कोई छात्र या स्टाफ मौजूद नहीं था।

हत्या की आशंका और पुलिस का रुख
परिजनों ने गर्दन अलग होने के कारण हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी अपराध की पुष्टि से इंकार किया है और कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच चकेरी थाना पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *