रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ABVP बहनों ने उन्नाव के अधिकारियों को बांधी राखी, दी शुभकामनाएं

0
WhatsApp Image 2025-08-09 at 1.36.49 PM

Unnao News Desk: रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उन्नाव की कार्यकर्ता बहनों ने जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की सुरक्षा, सेवा व समर्पण के संकल्प को भी दोहराया गया।

पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री शिखर अवस्थी, विभाग संगठन मंत्री विकास त्रिपाठी, विभाग संयोजक क्षितिज अग्निहोत्री, विभाग छात्रा प्रमुख शोभा निगम, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दीपशिखा, सुरभी, सलोनी और लवी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हर वर्ष निभाई जाती है परंपरा

इस मौके पर ABVP विभाग छात्रा प्रमुख शोभा निगम ने The Headline Today के प्रमुख पत्रकार अवनीश मिश्रा से बातचीत में बताया कि — “विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतिवर्ष रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भाई-बहन के इस पवित्र और अटूट पर्व को इसी तरह मनाता है। इस परंपरा के जरिए हम न केवल आपसी स्नेह को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प को भी दोहराते हैं।”

देश व समाज की सेवा का संकल्प

ABVP की बहनों ने कहा कि राखी केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज और देश की रक्षा का भी संकल्प है। अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के बीच ऐसे भावनात्मक जुड़ाव से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की यह पहल रक्षाबंधन को प्रशासनिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ जोड़ने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *