डीएम बोले- ओवरलोड वाहनों पर लगाएं रोक, ब्लैक स्पॉट पर खड़ी रहे एंबुलेंस
Central News Desk: नौबस्ता से घाटमपुर-सजेती तक कुल आठ ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए। डीएम ने हाईवे किनारे से शराब बिक्री के बोर्ड हटवाने के निर्देश दिए।
हाईवे पर हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाने को कहा है। संबंधित जिलों के अधिकारियों से संपर्क कर हमीरपुर, महोबा व बांदा जिलों से आने वाले ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई करने के निर्देश खनन अधिकारी को दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अगस्त माह में पूरे जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलेगा।
नौबस्ता से घाटमपुर-सजेती तक कुल आठ स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। एनएचएआई व स्वास्थ्य विभाग को नौबस्ता-सजेती के बीच दुर्घटना संभावित स्थलों पर एंबुलेंस खड़ा रखने को कहा है। डीएम ने हाईवे किनारे पेड़ों की छटाई के निर्देश जिला वन अधिकारी को दिए।

बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, डीएफओ दिव्या, एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को सागर-हमीरपुर हाईवे किनारे शराब बिक्री के सभी बोर्ड एक सप्ताह में हटवाने और एनएचएआई के परियोजना निदेशक को अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश दिए। सागर हाईवे पर स्थित घनी आबादी वाले गांवों में वाई-जंक्शन निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने को कहा।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
