महिला अधिवक्ता के घर कई लाख की चोरी बाबू पुरवा पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
Central News Desk: बगाही में महिला अधिवक्ता के घर से 13 लाख सोने के आभूषण आधा किलो चांदी के आभूषण कैश एक लाख तीन हजार रुपए अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी की घटना को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार महिला अधिवक्ता आकांक्षा गुप्ता मकान नंबर 130/158 बी बगाही की रहने वाली है महिला अधिवक्ता अपने भाई गिरीश चंद्र गुप्ता और भाभी के साथ उपरोक्त मकान में रहती हैं कचहरी में प्रैक्टिस करती है
महिला अधिवक्ता आकांक्षा गुप्ता अपने भाई भाभी के साथ पूरा परिवार बीमार मामा को देखने के लिए मौदहा गई थी मिट्टी हो जाने कारण ठहरना पड़ा बीती रात महिला अधिवक्ता के भाई-भाभी घर पहुंचे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था दरवाजा खुला था महिला अधिवक्ता कहना है कि घर के अंदर अलमारी का ताला टूटा पड़ा था सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था अलमारी में सोने के आभूषण जिसकी कीमत लगभग 13 से 14 लाख की होगी सोने का जेवरात के अलावा आधा किलो चांदी के आभूषण एक लाख तीन हजार रुपए नगद अज्ञात चोरों ने चोरी करके फरार हो गए हैं
घटना की सूचना रात में ही थाना बाबू पुरवा पुलिस को दी गई परंतु पुलिस अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है कुछ पत्रकार मौके पर गए तो महिला अधिवक्ता ने कहा कि थाना बाबू पुरवा पुलिस 11:30 12:00 बजे आएगी बगाही पुलिस चौकी क्षेत्र थाना बाबू पुरवा की पूरी घटना
महिला अधिवक्ता आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि बहुत लंबी चोरी हुई है हमारे घर में लगभग 13 से 14 लाख के सोने के जेवरात थे और आधा किलो चांदी के आभूषण थे और नगद रुपए एक लाख तीन हजार रखे हुए थे जो कि सभी सामान अज्ञात चोर चोर कर ले गए
बाबू पुरवा थाना क्षेत्र में तमाम घटनाएं घटित हो रही है चोरी की वारदात आम हो गई है कई लूट की घटनाएं घटित हो चुकी है लेकिन संबंधित पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में बाबूपुरवा पुलिस नाकाम साबित हो रही है
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
