पीएम मोदी का मालदीव दौरा: रक्षा मंत्रालय भवन का उद्घाटन, 8 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर
माले में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे। माले पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता का अभिवादन किया।

रक्षा मंत्रालय भवन का संयुक्त उद्घाटन
पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने माले में नवनिर्मित रक्षा मंत्रालय भवन ‘धोशिमेना भवन’ का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत-मालदीव की मजबूत दोस्ती और सहयोग का प्रतीक है।
आतंकी हमले की निंदा
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि मालदीव, भारत के साथ खड़ा है। उन्होंने सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
राष्ट्रपति मुइज्जू को भीष्म क्यूब्स भेंट
भारत की एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट लिमिटेड (NIPL) और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (MMA) के बीच यूपीआई को लेकर नेटवर्क-टू-नेटवर्क समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके बाद तकनीकी कार्य पूरा होने पर मालदीव में लोग यूपीआई का उपयोग कर पाएंगे।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू की उपस्थिति में ऋण सहायता, ऋण चुकौती, एफटीए, मत्स्य पालन और जलीय कृषि, डिजिटल परिवर्तन, फार्माकोपिया और यूपीआई से संबंधित कुल 8 समझौतों का आदान-प्रदान हुआ।

भारत-मालदीव मित्रता के 60 साल
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत-मालदीव दोस्ती के 60 साल पूरे होने पर एक डाक टिकट जारी किया। पीएम मोदी ने कहा, “समय के साथ हमारे संबंध और मजबूत हो रहे हैं और यह हमारे देशों के लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं।”
पर्यावरण और स्थिरता पर जोर औराष्ट्रपति मुइज्जू को भीष्म क्यूब्स भेंट
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने माले में पौधे लगाए, जिससे मालदीव की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल और 50 लाख पौधारोपण संकल्प को बल मिला। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय क्षरण की चुनौतियों को मिलकर समझते हैं और स्थिरता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुइज्जू को भीष्म क्यूब्स भेंट किए। ये मोबाइल मेडिकल यूनिट्स हैं जिनमें आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दवाइयां और उपकरण मौजूद रहते हैं।
60वें स्वतंत्रता दिवस में होंगे मुख्य अतिथि
पीएम मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह उनकी मालदीव की तीसरी यात्रा है और राष्ट्रपति मुइज्जू सरकार के कार्यकाल में पहली आधिकारिक यात्रा है, जो दोनों देशों के संबंधों में नई मजबूती की ओर संकेत करती है।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
