महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का ऐलान: 5 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर, फाइनल 2 नवंबर को

Sport News Desk: आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 5 अक्टूबर को होगी, जो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। हाइब्रिड मॉडल के तहत कोलंबो को तटस्थ स्थल के रूप में रखा गया है।
भारत के मैचों का कार्यक्रम:
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बंगलूरू
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विशाखापत्तनम
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विशाखापत्तनम
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बंगलूरू

सेमीफाइनल और फाइनल:
29 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल – गुवाहाटी या कोलंबो
30 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल – बंगलूरू
2 नवंबर: फाइनल – बंगलूरू या कोलंबो
इन 5 शहरों में होंगे मुकाबले:
बंगलूरू, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में इस बार महिला वनडे विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे।
8 टीमें लेंगी हिस्सा:
भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान।
गत विजेता ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक 7 बार खिताब जीता है।
क्यों खास है यह टूर्नामेंट?
12 साल बाद भारत में हो रहा महिला वर्ल्ड कप।
भारत-पाक मुकाबला कोलंबो में हाइब्रिड मॉडल के तहत।
बंगलूरू में मैचों की मेजबानी बनी रहेगी, अफवाहों का खंडन।

Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.