उन्नाव में मछली खाने से छह लोग बीमार

0

फूड प्वाइजनिंग का मामला, डॉक्टर बोले अब स्थिति स्थिर

UNNAO NEWS DESK: उन्नाव जिले के मैकुआ खेड़ा गांव में रविवार रात मछली खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्य अचानक बीमार पड़ गए. सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि यह मामला फूड प्वाइजनिंग का है.

रात में खाई थी मछली, सुबह बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय संतोष ने अपने परिवार के साथ रविवार देर रात घर पर पकाई मछली का सेवन किया था. सोमवार सुबह से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमारों में संतोष, उनकी पत्नी मालती (45), भाई राजेश (30), बेटा प्रदीप (20), बहू कल्पना (25) और दो वर्षीय पोता तेजस शामिल हैं। सभी को उल्टियां और दस्त होने लगे.

अस्पताल में भर्ती, अब खतरे से बाहर

परिजनों ने पहले स्थानीय मेडिकल स्टोर से दवा ली लेकिन कोई असर नहीं हुआ। तब उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को भर्ती कर लिया. डॉ. दिलीप ने बताया कि सभी मरीज फूड प्वाइजनिंग से ग्रस्त हैं। डॉ. शोभित ने कहा कि फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.

स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. प्राथमिक जांच में आशंका है कि मछली किसी संक्रमण से ग्रस्त रही होगी. डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी कि बरसात या ठंड के मौसम में मछली खरीदते समय उसकी ताजगी जांचें और उसे पूरी तरह पकाकर ही खाएं.

विशेषज्ञों की चेतावनी

डॉ. शोभित ने चेतावनी दी कि अधपकी या बासी मछली का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि अगर किसी को उल्टी, दस्त, पेट दर्द या चक्कर जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed