7 बार बेची गई थी लाल किला ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई i20 कार

0
blast-1

नियमों की उड़ गईं धज्जियां

Delhi News DesK: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि इस ब्लास्ट में जिस i20 कार का इस्तेमाल किया गया, वह अब तक 7 बार बेची जा चुकी थी और हर बार वाहन पंजीकरण नियमों का उल्लंघन किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में रॉयल कार जोन के मालिक सोनू को हिरासत में ले लिया है। उसे हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि डॉ. उमर ने यह कार चार दिन पहले ही सोनू से OLX के जरिए खरीदी थी.

वीडियो से बड़ा सुराग: ब्लास्ट से 11 दिन पहले Pollution Check करवाते दिखे तीन लोग

धमाके में इस्तेमाल हुई कार HR-26 CE 7674 का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 29 अक्टूबर का है जब इस कार का पॉल्यूशन टेस्ट हो रहा था। वीडियो में कार में बैठे तीन लोग नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक लंबी दाढ़ी वाला युवक तारिक बताया जा रहा है — यही वह व्यक्ति है जिसके नाम पर डॉक्टर उमर ने कार खरीदी थी.

अब सुरक्षा एजेंसियां इस वीडियो और सभी सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही हैं।

धमाके की टाइमलाइन: कब क्या हुआ

समयघटना का विवरण
6:52 PMलाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास पार्क की गई i20 कार में जोरदार धमाका हुआ।
7:00 PMआग ने आसपास की कई कारों और ऑटो रिक्शों को अपनी चपेट में ले लिया।
7:12 PMपहली रिपोर्ट – 8 लोगों की मौत, 20 घायल।
7:18 PMधमाके की तीव्रता से कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
7:29 PMदमकल की 7 गाड़ियां पहुंचीं, आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया।
7:53 PMस्पेशल सेल और FSL टीम मौके पर पहुंचीं, जांच शुरू।
8:02 PMपुलिस ने कहा – अभी यह तय नहीं कि हादसा था या साजिश।
8:08 PMप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया – धमाके से खिड़कियों के शीशे टूटे, सड़क पर मलबा और शरीर के हिस्से बिखरे थे।
8:26 PMNCR में हाई अलर्ट, धार्मिक स्थलों और बाजारों की सुरक्षा बढ़ाई गई।

जांच एजेंसियां सक्रिय,

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, NSG और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमें घटनास्थल पर जांच में जुटी हैं। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और धमाके से पहले और बाद के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है यह तकनीकी खराबी, गैस सिलेंडर या आतंकी हमले (IED) का परिणाम था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *