वार्ड-8 सराय राजीव नगर: दबंगई के साए में सड़क, सरकारी ज़मीन पर वर्षों से क़ब्ज़ा बरकरार
Central News Desk: एक ओर पुलिस और प्रशासन ऑपरेशन महाकाल के तहत बड़े माफियाओं और भूमाफियाओं के खिलाफ बुलडोज़र चला रही है, वहीं दूसरी ओर शहर के मोहल्लों में दबंगई की तस्वीर कुछ और ही हकीकत बयां कर रही है।
सड़क बनी, लेकिन कब्ज़ा नहीं टूटा
वार्ड-8 स्थित सराय राजीव नगर रोड पर दबंग अमरजीत ने कई साल पहले ही सरकारी ज़मीन पर पिलर गाड़ दिए थे। हाल ही में सड़क चौड़ीकरण और इंटरलॉकिंग का काम पूरा हुआ, लेकिन कब्ज़ा जस का तस खड़ा रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद न तो नगर निगम ने कोई कार्रवाई की और न ही क्षेत्रीय पार्षद ने पहल की। अब नई बनी सड़क पर खड़े पिलर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।

जनता का आरोप – “सिर्फ़ दिखावा है कार्रवाई”
मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब शहर में बड़े माफियाओं के खिलाफ प्रशासन बुलडोज़र चला सकता है, तो गली-मोहल्लों में बैठे दबंगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। लोगों ने सवाल उठाया –
“सड़क बनी, लेकिन कब्ज़ा नहीं टूटा। क्या यही है ऑपरेशन महाकाल की सख़्ती?”
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
इलाके के लोग लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराज़ हैं। उनका कहना है कि छोटे स्तर पर हो रहे अवैध कब्ज़े ही आगे चलकर बड़े माफियाओं का रूप ले लेते हैं। अगर समय रहते इन्हें रोका नहीं गया, तो विकास कार्य अधूरे रह जाएंगे और जनता परेशान होती रहेगी।
बड़ा सवालयह मामला साफ दिखाता है कि ऑपरेशन महाकाल की सख्ती मोहल्लों में लागू नहीं हो पा रही है। सवाल यही है कि –
जब बड़े माफियाओं पर बुलडोज़र चल सकता है, तो राजीव नगर की सड़क पर खड़े दबंग अमरजीत का कब्ज़ा क्यों नहीं हटाया जा रहा?
news Journalist
