गया से अयोध्या के बीच जल्द दौड़ेगी नमो भारत रैपिड रेल, किराया मात्र ₹500

Bihar News Desk: बिहारवासियों के लिए रेलवे एक और बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। भारतीय रेलवे जल्द ही पौराणिक नगरी गया और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के बीच नमो भारत रैपिड रेल सेवा शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन सेवा 408 किलोमीटर की दूरी को मात्र 6 घंटे में तय करेगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुलभ और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
सप्ताह में 6 दिन चलेगी सेवा, किराया बेहद किफायती
यह ट्रेन हर रविवार छोड़कर सप्ताह के 6 दिन चलेगी।
गया से प्रस्थान: सुबह 5:00 बजे
अयोध्या पहुंचने का समय: सुबह 11:00 बजे
अयोध्या से वापसी: शाम 5:00 बजे
गया पहुंचने का समय: रात 11:00 बजे
रेल मंत्रालय ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह सेवा बहुत जल्द शुरू हो सकती है। इस ट्रेन में 16 वातानुकूलित (AC) कोच होंगे, और सभी अनारक्षित होंगे ताकि आम यात्री भी आराम से यात्रा कर सकें।
प्रस्तावित किराया मात्र ₹500 रखा गया है, जो सुविधाओं के मुकाबले काफी किफायती है।

प्रमुख ठहराव वाले स्टेशन
गया से अयोध्या की यात्रा के दौरान यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और बेहतर होगा। मुख्य स्टेशन इस प्रकार हैं:
रफीगंज, सासाराम, डीडी उपाध्याय जंक्शन, काशी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, गोशाईगंज
धार्मिक पर्यटन और स्थानीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
यह सेवा न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को गति देगी, बल्कि दैनिक यात्रियों, छोटे व्यापारियों और छात्रों को भी बड़ा लाभ देगी। गया और अयोध्या दोनों धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर हैं, और यह रैपिड रेल सेवा इन्हें आधुनिकता से जोड़ने का एक बड़ा कदम है। लंबे समय से यह मांग उठती रही है, जिसे अब साकार किया जा रहा है।
बिहार को दूसरी नमो भारत रैपिड रेल सेवा
इससे पहले बिहार में जयनगर से पटना के बीच नमो मेट्रो सेवा शुरू की जा चुकी है, जो मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और मोकामा से होकर गुजरती है। नया रूट गया-अयोध्या, बिहार को मिलने वाली दूसरी नमो भारत रैपिड रेल सेवा होगी।
नमो भारत रैपिड रेल: स्मार्ट और ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में कदम
यह पहल केंद्र सरकार की स्मार्ट और ग्रीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम नीति का हिस्सा है। इसके तहत ट्रेनों को तेज़, ऊर्जा कुशल और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा रहा है। इसके जरिए यात्रा का अनुभव आधुनिक बनेगा और यात्रियों का समय व खर्च दोनों की बचत होगी
गया से अयोध्या के बीच शुरू होने वाली नमो भारत रैपिड रेल न सिर्फ धार्मिक यात्राओं को सरल बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देगी। अब लोग कम समय, कम किराए और ज्यादा सुविधा के साथ इस ऐतिहासिक सफर का आनंद ले सकेंगे।

Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.