कानपुर : पनकी पुलिस ने शातिर चोरों का गैंग पकड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार
Central News Desk: थाना पनकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर चोरों के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण, नकदी, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त साइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिनेश सोनकर, अरुण वाल्मीकि, किशन सोनकर और विपिन वर्मा उर्फ बाबी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दिनेश और किशन पर पहले से ही चोरी और नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था।
पुलिस टीम का सराहनीय कार्य
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयदीप सिंह, दुर्गेश शुक्ला, सगीर मुहम्मद, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार तथा कांस्टेबल विजय सिंह, बलराम सिंह, गौरव सिंह और सुधीर चौधरी ने अंजाम दिया।
जनता ने की सराहना
पनकी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान थे। गैंग की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
news Journalist
