कानपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश — पीपलेश्वर हनुमान मंदिर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त,
Central news desk: कानपुर के जीटी रोड स्थित गुंजन टाकीज के सामने वर्षों से पीपल के वृक्ष के नीचे स्थापित पीपलेश्वर हनुमान मंदिर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब पुजारी राहुल पंडित नियमित पूजन के लिए पहुंचे, तो उन्होंने प्रतिमा को सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में पाया। प्रतिमा के पास एक ईंट भी पड़ी थी, जिससे उस पर प्रहार किया गया था।
भक्तों की आस्था पर हमला
क्षेत्रीय विजय ने बताया कि यह मंदिर हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र है, जहां हर दिन विधिवत पूजन होता है। बड़े मंगल और हनुमान जयंती पर यहां विशाल पूजन का आयोजन किया जाता है। ऐसे में प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अनुमान है कि यह घटना देर रात एक बजे के बाद हुई। क्षेत्रीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात कर रही है और मंदिर के पास बनी दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
हिन्दू संगठनों का आक्रोश, प्रदर्शन की तैयारी
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्रीय लोग और कई हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और जीटी रोड जाम करने की तैयारी शुरू कर दी। मौके पर तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।
धार्मिक सौहार्द पर असर की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना इलाके का माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
