Women World Cup Final: भारतीय महिला टीम पर पैसों की बारिश, जानें कितने करोड़ मिले

0
IND VS SAF

भारत ने रचा इतिहास, खत्म किया 52 साल का इंतजार

डीवाई पाटिल स्टेडियम में 2 नवंबर की रात भारत की महिला टीम ने वो कर दिखाया जो अब तक कभी नहीं हुआ था। साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर टीम इंडिया ने पहली बार ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। 2005 में ऑस्ट्रेलिया और 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल हारने के बाद आखिरकार टीम ने 52 साल के सूखे को खत्म किया।

वर्ल्ड चैंपियंस को मिला 39.55 करोड़ रुपये का इनाम

आईसीसी इतिहास में पहली बार महिला वर्ल्ड कप के लिए 122.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी तय की गई। भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर 4.48 मिलियन डॉलर (करीब ₹39.55 करोड़) मिले, जबकि उपविजेता साउथ अफ्रीका को ₹19.77 करोड़ का इनाम मिला।
दोनों सेमीफाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को ₹9.89 करोड़-₹9.89 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को न्यूनतम ₹22 लाख रुपये की राशि मिली.

शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा बनीं हीरो

फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने पारी का शानदार आगाज़ करते हुए 78 गेंदों में 87 रन ठोके। इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका की दो अनुभवी बल्लेबाजों को भी आउट किया। वहीं दीप्ति शर्मा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच पलट दिया। उन्होंने 58 गेंदों पर 58 रन बनाए और 5 विकेट झटके, जिनमें कप्तान लौरा वोल्वार्ट (101 रन) का बड़ा विकेट भी शामिल था।

जश्न में डूबा देश, खत्म हुआ 52 साल का सूखा

जैसे ही दीप्ति शर्मा की गेंद पर हरमनप्रीत ने नादिन डी क्लार्क का कैच पकड़ा, पूरा स्टेडियम नीली जर्सियों के समंदर में बदल गया। दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा अध्याय बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *