टी20 विश्व कप 2026: इशान की ऐतिहासिक पारी से पाकिस्तान बेहाल, भारत सुपर-8 के लगभग करीब

0
टी20 विश्व कप 2026: इशान की ऐतिहासिक पारी से पाकिस्तान बेहाल, भारत सुपर-8 के  लगभग करीब

Image Credit: AP

CENTRAL NEWS DESK: कोलंबो के ऐतिहासिक आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ICC Men’s T20 World Cup 2026 के बे-सब्री से इंतजार वाले इस मुकाबले में भारतीय धुरंधरों ने पड़ोसी पाकिस्तान पर ऐसा वार किया कि मैच पूरी तरह एकतरफा साबित हुआ। 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 61 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत के सुपर-8 में पहुंचने के आसार और मजबूत हो गए हैं।

Suryakumar Yadav of India and Tilak Varma of India celebrate the wicket of Shadab Khan of Pakistan. Photograph: Matthew Lewis-ICC/ICC/Getty Images

उड़ान से पहले ही “क्रैश”

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत इतनी खराब रही कि मानो उसकी उड़ान भरने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई हो। पिछले कुछ दिनों से कोलंबो में रहकर सिच्युऐशन का फायदा लेने की उम्मीद कर रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बुरी तरह नाकाम रहे।

चौथे ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान (0) को पवेलियन भेजकर शुरुआत कर दी। इसके बाद विकेटों का पतन ऐसा शुरू हुआ कि 4.5 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर मात्र 34 रन हो गया। यह वह सीन था जिसकी कल्पना पाकिस्तान के आलोचकों ने भी नहीं की थी, हालांकि करोड़ों भारतीय प्रशंसकों की यही कामना जरूर थी।

नई गेंद से जस्प्रीत बुमरीह ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ बल्लेबाजों को बांधे रखा। हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दबाव को लगातार बढ़ाया। समय के साथ पिच और धीमी होती गई, जिससे रन बनाना और मुश्किल हो गया।

मिडिल ऑर्डर में उस्मान तारिक ने 44 रन (34 गेंद, 6 चौके, 1 सिक्स) बनाकर कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन तब तक मैच भारत की मुट्ठी में जा चुका था। साफ दिख रहा था कि वह एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं। टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद अनुभवहीन बल्लेबाजों ने मानसिक रूप से मानो आत्मसमर्पण कर दिया। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को एक-एक सफलता मिली।


भारत की पारी: शुरुआती विकेट, फिर इशान का शानदार प्ले

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। करोड़ों भारतीय प्रशंसकों को उस समय झटका लगा जब विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। कप्तान सलमान आगा की रणनीति कामयाब रही और शाहीन अफरीदी ने उन्हें मिडऑन पर कैच करा दिया।

शुरुआती झटके के बाद पारी संभालने की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाजों पर आ गई। तिलक वर्मा (25 रन, 24 गेंद) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (32 रन, 29 गेंद) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन पिच की धीमी गति और पाकिस्तानी गेंदबाजों की विविधता के कारण रन गति पर असर पड़ा।

लेकिन इस मैच में एक नाम पूरी तरह अपवाद बनकर उभरा Ishan Kishan। घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक शानदार फॉर्म में चल रहे इशान ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर कहर बरपाया। उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

धीमी पिच पर जहां अन्य बल्लेबाज लय खोजने में संघर्ष कर रहे थे, वहीं इशान ने समय का इंतजार करते हुए सही गेंदों पर प्रहार किया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने भारत को 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन तक पहुंचा दिया, जो परिस्थितियों को देखते हुए उम्मीद से बेहतर स्कोर था।


स्कोर कार्ड

भारत – 175 रन, 7 विकेट (20 ओवर)

  • इशान किशन – 77 (40 गेंद, 10 चौके, 3 छक्के)
  • सूर्यकुमार यादव – 32 (29 गेंद)
  • तिलक वर्मा – 25 (24 गेंद)
  • अन्य – 41 रन
Image Credit: AP

पाकिस्तान – 114 रन, सभी विकेट (18 ओवर)

  • उस्मान तारिक – 44 (34 गेंद)
  • अन्य – 70 रन

रिजल्ट: भारत 61 रन से विजयी।

यह मुकाबला पूरी तरह भारतीय रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन था। बल्लेबाजी में इशान किशन की पारी निर्णायक रही, जबकि गेंदबाजी में सामूहिक प्रयास ने पाकिस्तान को संभलने का मौका ही नहीं दिया कोलंबो की धीमी और चुनौतीपूर्ण पिच पर भारत ने परिस्थितियों को बेहतर समझा। गेंदबाजों ने सही लंबाई पकड़ी और फील्डिंग ने अतिरिक्त दबाव बनाया।

सुपर-8 की में आसानी

भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में प्वाइंट टेबल में टॉप पर होता है, लेकिन इस बार मैच एकतरफा साबित हुआ। भारतीय टीम ने दिखा दिया कि बड़े मंच पर दबाव को अवसर में कैसे बदला जाता है। इस जीत से भारत की स्थिति अंक तालिका में मजबूत हो गई है। सुपर-8 में पहुंचने की राह लगभग साफ नजर आ रही है। यदि टीम इसी संतुलन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती रही, तो खिताब की दावेदारी और मजबूत होगी। कोलंबो का यह मुकाबला लंबे समय तक याद रखा जाएगा — एक ऐसा दिन जब भारतीय धुरंधरों ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया और क्रिकेट जगत को अपनी ताकत का एहसास करा दिया। 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *