अब सस्ता होगा घर का बजट: GST कटौती से 10,000 के खर्च पर 625 रुपये की बचत, पनीर-जूस-तेल तक सस्ते
Central News Desk: आम आदमी के लिए राहत भरी खबर आई है। GST काउंसिल ने बड़ा फैसला लेते हुए टैक्स स्ट्रक्चर को सरल बना दिया है। अब 5%, 12%, 18% और 28% की जगह सिर्फ 5% और 18% के टैक्स स्लैब होंगे। वहीं, लग्ज़री और हानिकारक वस्तुओं पर 40% का विशेष टैक्स लगेगा।
इस बदलाव से सीधे-सीधे रोजमर्रा के खर्चों में बचत होगी। अगर किसी परिवार का मासिक खर्च 10,000 रुपये है तो अब लगभग 625 रुपये की बचत होगी।
कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती?
- पनीर (400 ग्राम): 180 रुपये से घटकर 169 रुपये
- मिक्स फ्रूट जूस: 130 रुपये से घटकर 121 रुपये
- टोमैटो सॉस: 185 रुपये से घटकर 172 रुपये
- सरसों तेल: 370 रुपये से घटकर 344 रुपये
- शुद्ध घी: 650 रुपये से घटकर 605 रुपये
- स्नैक्स: 100 रुपये से घटकर 93 रुपये
- काजू (आधा किलो): 775 रुपये से घटकर 703 रुपये
इसके अलावा पिज्जा ब्रेड, पाउडर दूध और कई खाद्य पदार्थों पर अब जीरो टैक्स लगेगा।
क्यों लिया गया ये फैसला?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कई महीनों से आम आदमी को GST में राहत देने की बात कर रहे थे। काउंसिल में शामिल सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस फैसले पर कहा—
“यह सुधार आम नागरिकों, किसानों, MSMEs, महिलाओं और युवाओं को सीधी राहत देगा। इससे न केवल जीवन आसान होगा बल्कि अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।”
बाजार और एक्सपर्ट्स की प्रतिक्रिया
इस फैसले के बाद शेयर बाजार में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में 1% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि GST सुधार से उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ घटेगा और कंपनियों की बिक्री में इजाफा होगा।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
