घाटी में आतंक पर प्रचंड वार: लश्कर के तीन आतंकवादी गिरफ्तार, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Central News Desk: आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए अभियान तेज कर दिया है। ताजा कार्रवाई में हंदवाड़ा के करालखुद क्षेत्र से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इनकी मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद तेजी से घेराबंदी कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है, ताकि इनके नेटवर्क और अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।
11 दिन चला कुलगाम ऑपरेशन हुआ समाप्त
इस बीच, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगलों में चला 11 दिन का लंबा एंटी-टेरर ऑपरेशन आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया।
भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर शुरू हुए इस अभियान में शुरुआती मुठभेड़ के बाद आतंकवादी भागने में सफल रहे। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हुए, जबकि एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया।
घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाके के कारण यहां अभियान चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह इलाका लंबे समय से आतंकियों के सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल होता रहा है।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
