ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का बड़ा बयान: “अमेरिका से बराबरी पर होगी बात, दबाव में नहीं आएंगे”
Img. Credit: business Today
Central News Desk: ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिका की व्यापार नीति पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ब्राजील अमेरिका से तभी व्यापार करेगा जब उसे बराबरी का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ को आर्थिक ब्लैकमेल बताते हुए कहा कि ब्राजील अब किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।
समानता की शर्त पर व्यापार
रविवार को ब्रासीलिया में वर्कर्स पार्टी के एक कार्यक्रम में लूला ने कहा –
“हम व्यापार करना चाहते हैं, लेकिन समान शर्तों पर। हम अपनी कंपनियों का समर्थन करेंगे, अपने कर्मचारियों की रक्षा करेंगे और अमेरिका को कहेंगे कि जब आप बातचीत के लिए तैयार हों, हमारे प्रस्ताव आपके सामने हैं।”
उन्होंने कहा कि अमेरिका बहुपक्षीय समझौतों को खत्म कर, फिर से बड़े देशों का वर्चस्व थोपना चाहता है। लूला ने कहा कि यह बिल्कुल वैसा है जैसे एक मजदूर अकेले अपने मालिक से 80,000 कर्मचारियों की तरफ से बात कर रहा हो – यानी असंतुलित और अन्यायपूर्ण समझौता।
ट्रंप और ब्रिक्स पर तीखी टिप्पणी
लूला ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप ने 2022 में ब्राजील में तख्तापलट की कोशिश में तत्कालीन राष्ट्रपति बोल्सोनारो की मदद की थी। लूला ने कहा,
“मैं यह कभी नहीं भूलूंगा कि ट्रंप ने ब्राजील में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की। हम अब अमेरिका पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं हैं।”
उन्होंने कहा कि ब्राजील की अर्थव्यवस्था अब वैश्विक व्यापार नेटवर्क और मजबूत घरेलू ढांचे पर आधारित है, न कि किसी एक देश पर। यही वजह है कि अब वह अमेरिकी डॉलर का विकल्प तलाशने की बात भी कर रहे हैं।
अमेरिका से राहत… लेकिन भरोसा नहीं
गौरतलब है कि अमेरिका ने ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाने की योजना को 1 अगस्त से फिलहाल टाल दिया है, और कुछ उत्पादों पर शुल्क से छूट भी दी है। हालांकि ट्रंप ब्रिक्स देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ की धमकी भी दे चुके हैं। इसके अलावा, अमेरिका का ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस से भी टकराव जारी है।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
