Bihar Sarkari Naukri 2025: बीपीएससी लेकर आ रहा है बंपर वैकेंसी, लाइब्रेरियन और टीचरों के हजारों पदों पर भर्ती

0
theheadlinetoday

Bihar News Desk: बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही लाइब्रेरियन और शिक्षकों (BPSC TRE-4) के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने जिलों से खाली पदों का ब्योरा जुटा लिया है और अब रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद बीपीएससी को डेटा भेज दिया जाएगा और आयोग आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा।

लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती

बिहार सरकार जल्द ही लाइब्रेरियन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी।

  • योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान (Library Science) में ग्रेजुएशन होना चाहिए।
  • न्यूनतम अंक : सामान्य वर्ग के लिए 45% और SC, ST, EWS, OBC, महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 40%।
  • आयु सीमा : 1 अगस्त 2025 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

BPSC TRE-4 में आने वाली है बंपर टीचर वैकेंसी

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि BPSC TRE-4 में 26 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी। यह नोटिफिकेशन दुर्गा पूजा के बाद जारी होने की संभावना है। इसका सीधा फायदा उन लाखों अभ्यर्थियों को मिलेगा जो लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

बिहार में यह भर्ती प्रक्रिया सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। लाइब्रेरियन और टीचर दोनों पदों के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज समय पर तैयार रखने और पढ़ाई की रफ्तार बढ़ाने की सलाह दी गई है।

बिहार में आने वाली यह बंपर भर्ती शिक्षा विभाग और अभ्यर्थियों दोनों के लिए बड़ा कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *