एएमयू मेडिकल कॉलेज में बवाल: विधि छात्र–जूनियर डॉक्टर भिड़े, इमरजेंसी सेवाएं ठप
Central News Desk: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के जेएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात बड़ा हंगामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त रात करीब 8:30 बजे विधि विभाग के दो छात्र अपने साथी को दिखाने के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी जूनियर डॉक्टरों से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
घटना से नाराज़ जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं का गेट बंद कर दिया और सामूहिक हड़ताल पर चले गए। इमरजेंसी बंद होने से मरीज और उनके तीमारदार परेशान होकर लौटने लगे। कई मरीज दर्द से कराहते रहे, लेकिन डॉक्टरों ने देखने से इंकार कर दिया।
मामले की गंभीरता देखते हुए प्रॉक्टोरियल टीम और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन हड़ताल से अस्पताल की आपात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं।
news Journalist
