कानपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ ‘ऐ हालो 2.0 – डांडिया नाइट्स’ कार्यक्रम
Central News Desk: नवरात्रि के शुभ अवसर पर ऑलइनवन इवेंट्स द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम “ऐ हालो 2.0 – डांडिया नाइट्स” का आयोजन किंग्स्टन रिसॉर्ट, मॉल रोड कानपुर में हुआ। शहरवासियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर डांडिया की धुनों पर जमकर आनंद लिया।

आयोजन में दुर्गा पूजा से लेकर लाइव डीजे, ढोल नगाड़े और ईडीएम संध्या तक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रंग-बिरंगे फूड स्टॉल्स, चेहरे पर पेंटिंग की कला, तिलक सेवा और मनमोहक आतिशबाज़ी ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में बनारस की मशहूर डीजे यूवी, जयपुर की प्रसिद्ध आरजे सुगंधा और कानपुर की लोकप्रिय एंकर कनक शर्मा ने अपनी उपस्थिति से समां बांधा। वहीं, कानपुर के कई जाने-माने सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स भी शामिल हुए, जिनकी मौजूदगी ने युवाओं में खासा उत्साह भर दिया।

इस आयोजन के मुख्य आयोजक पियूष पांडे रहे, जबकि रजत श्री फाउंडेशन सहयोगी संस्था के रूप में जुड़ा। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाह इंडिया मसाले, सर्वोघर, यूनिसेफ मोबाइल्स, लक्ष्मी ज्वैलर्स और पवन ज्वैलर्स जैसे प्रायोजकों ने अहम भूमिका निभाई।
मीडिया साझेदारी दैनिक जागरण iNext, फोटोग्राफी साझेदारी आवारा फ़ोटोग्राफी, स्वयंसेवी सहयोग यूथविलर्स और सोशल मीडिया साझेदारी टीसीबी मार्केटिंग ने निभाई।

कानपुरवासियों के लिए यह आयोजन नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाने वाला साबित हुआ। डांडिया की ताल, पारंपरिक झलक और आधुनिक संगीत का यह संगम देर रात तक लोगों को झूमने पर मजबूर करता रहा।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
