पीएम नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाले: दरभंगा से किया गिरफ्तार
Bihar News Desk: राहुल गांधी-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दरभंगा पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है। उससे पूछताछ की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा दौरान अपशब्द कहने के मामले में सिमरी थाने की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शेष को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है।
सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अपशब्द कहने का जो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, उसकी जांच साइबर थाने की ओर से की गई। इसमें कुछ को सत्यापित किया गया है। इस आधार पर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की भवानीपुर पंचायत के भपुरा निवासी अनीश कुरैशी के पुत्र मो. रिजवी उर्फ राजा (25) को गिरफ्तार किया गया है।
बुधवार को वोटर अधिकार यात्रा दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव आदि आइएनडीआइ नेता के स्वागत में सिमरी थाना क्षेत्र के अतरबेल बिठौली चौक पर बने मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया था।
जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर गुरुवार को वायरल हुआ था। इसे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से लिया। दरभंगा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने साइबर और सिमरी थाने में प्राथमिक के लिए आवेदन दिया। इसमें एसएसपी के निर्देश पर सिमरी थाने में प्राथमिक की गई। मामले में कांग्रेस नेता मो. नौशाद सहित अन्य को आरोपित किया गया है ।
news Journalist
