‘Welcomed my friend, President Putin to 7, Lok Kalyan Marg.’
DELHI NEWS DESK: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पालम एयरपोर्ट पहुंचे और पुतिन का विशेष रूप से स्वागत किया। पीएम मोदी ने पहले उनसे हाथ मिलाया और फिर गले लगाकर गर्मजोशी का परिचय दिया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में बैठकर एयरपोर्ट से रवाना हुए, जो भारत-रूस के घनिष्ठ संबंधों का संकेत है। आज रात प्रधानमंत्री मोदी अपने आवास पर पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन कर रहे हैं।
3 घंटे चली द्विपक्षीय बैठक
नई दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब तीन घंटे लंबी मुलाकात हुई। यह बैठक भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी और व्यक्तिगत संबंधों की मजबूती को दर्शाती है। तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब मोदी और पुतिन एक ही कार में सफर करते नजर आए। इससे पहले सितंबर में तियानजिन में हुए शिखर सम्मेलन में भी दोनों नेताओं ने एक ही वाहन साझा किया था। इस बीच, क्रेमलिन ने बयान जारी कर कहा कि पीएम मोदी का पुतिन के स्वागत के लिए विमान तक जाना पूरी तरह अप्रत्याशित था, जिसकी जानकारी पहले नहीं दी गई थी। यूक्रेन युद्ध के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है, जिस पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।
राष्ट्रपति पुतिन का पूरा शेड्यूल
4 दिसंबर – दिन 1
- शाम को नई दिल्ली आगमन
- पीएम मोदी से मुलाकात
- 7 लोक कल्याण मार्ग (पीएम आवास) पर अनौपचारिक वार्ता
- निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे
5 दिसंबर – दिन 2
इसके बाद मॉस्को के लिए प्रस्थान
राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत
राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय एवं प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक
भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में शामिल
news Journalist
