वनडे क्रिकेट में भी खत्म हो सकता है विराट-रोहित का सफर? ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर उठे सवाल

0
ntnew-15_27_584669830rohit sharma virat kohli

टी20 और टेस्ट से पहले ही ले चुके हैं संन्यास

Sport News Desk: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर अटकलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले एक साल में दोनों खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल सिर्फ वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वनडे करियर खत्म होने की चर्चा

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के साथ ही दोनों खिलाड़ियों का वनडे करियर भी समाप्त हो सकता है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस मुद्दे पर जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के मूड में नहीं है।

2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद संन्यास

विराट और रोहित ने जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद मई में दोनों ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।

2027 वर्ल्ड कप को लेकर उम्मीदें

कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों खिलाड़ियों ने यह कदम 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीदों के साथ उठाया था। लेकिन अब टीम मैनेजमेंट की योजनाओं में उनके लिए जगह कम होती दिख रही है।

रिपोर्ट में बड़ा दावा

10 अगस्त की एक अखबार रिपोर्ट में दावा किया गया कि वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की योजना में विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल नहीं हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे सीरीज उनके वनडे करियर का आखिरी पड़ाव साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *