उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में मिलीभगत से अवैध निर्माणों का खेल, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

0
WhatsApp Image 2025-08-28 at 9.40.25 AM

Unnao News Desk: शहर के विकास प्राधिकरण क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य जारी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना नक्शा पास कराए और बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति लिए कई इमारतें खड़ी की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राधिकरण की नाक के नीचे वर्षों से यह खेल चल रहा है। शिकायतें दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि कार्यालय में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी कथित करपरस्ती (मिलभगत और लेन-देन) के चलते अवैध निर्माणों पर आँखें मूंदे हुए हैं।

शहर के विभिन्न हिस्सों में मकान, दुकानें और व्यावसायिक भवन बिना नक्शा पास कराए बनते जा रहे हैं। इन निर्माणों के कारण न केवल शहर की खूबसूरती और प्लानिंग प्रभावित हो रही है, बल्कि सुरक्षा मानकों की भी खुली अनदेखी हो रही है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अवैध निर्माणों के चलते सड़कों पर अतिक्रमण बढ़ा है, जलभराव और यातायात की समस्या गंभीर होती जा रही है। साथ ही भविष्य में किसी भी हादसे या भवन ढहने की स्थिति में बड़ी जान-माल की हानि हो सकती है।

फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन और प्राधिकरण मौन है। लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और अवैध निर्माणों पर रोक लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *