उन्नाव: बूथ संख्या 230 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

0
उन्नाव: बूथ संख्या 230 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

Unnao News Desk: भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केन्द्र चन्द्रशेखर आज़ाद नगर आवास विकास कालोनी बूथ क्रमांक–230 पर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े श्रद्धा भाव से मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष कृष्णा द्विवेदी जी के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा जी ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके साथ ही सह संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा सचिन द्विवेदी जी, बूथ अध्यक्ष कृष्णा द्विवेदी तथा शक्ति केन्द्र संयोजक बृजेश पांडेय ने भी पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

बृजेश पांडेय ने The Headline Today के पत्रकार से बात करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार हमें हमेशा राष्ट्रहित और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और समर्पित राष्ट्रसेवा के विचारों को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *