लखनऊ-उन्नाव हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बीएससी छात्र की मौत,
siddhant yadav ki file photo
CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
Unnao news Desk: रविवार देर शाम लखनऊ–उन्नाव हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय बीएससी छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुआ जब छात्र अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। अचानक पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना इतनी तेज थी कि बाइक कई मीटर दूर तक घिसट गई। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साथी को हल्की चोटें आईं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धांत यादव को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सिद्धांत अपने दोस्त के साथ किसी काम से निकला था। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि फुटेज की मदद से वाहन और उसके चालक की पहचान की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में बेटे की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। सिद्धांत की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर है।
news Journalist
