उन्नाव न्यूज़: कैफे बना हुक्का बार – तीन गिरफ्तार

0
theheadlinetoday

UNNAO NEWS DESK: उन्नाव जिले के कल्याणी देवी मोहल्ले में शुक्रवार की रात पुलिस ने एक कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। मौके से संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस कैफे में लंबे समय से अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन हो रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने देर रात छापा मारा।

गिरफ्तार आरोपियों में माखी थानाक्षेत्र के पटियारा गांव निवासी रमन कुमार (संचालक), माखी गांव के रजत और बिहार थाना क्षेत्र के समोधा गांव के शुभ शामिल हैं। पुलिस ने मौके से हुक्का और दो पाइप बरामद किए हैं।

कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed