NSUI अधिवेशन में RSS की मदद, मोहन भागवत का बड़ा खुलासा
Central News Desk: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने संघ की व्याख्यानमाला में एक महत्वपूर्ण किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि नागपुर में हुए NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) अधिवेशन के दौरान भारी अव्यवस्था फैल गई थी। उस समय राजीव गाँधी NSUI के अध्यक्ष थे और अधिवेशन की कमान उनके हाथों में थी।
भागवत ने कहा कि उस समय वे नागपुर के प्रचारक थे। अधिवेशन में हालात बिगड़ने पर एक कांग्रेस सांसद ने उनसे व्यक्तिगत तौर पर मदद माँगी। सांसद ने आग्रह किया कि संघ के अनुशासित स्वयंसेवक अधिवेशन स्थल पर भेजे जाएँ ताकि व्यवस्था बहाल हो सके।
भागवत ने कहा –
“हमने कांग्रेस सांसद की मदद की अपील स्वीकार की। संघ के स्वयंसेवकों को भेजा गया और उन्होंने अनुशासन कायम कर अधिवेशन को सफलतापूर्वक पूरा करवाने में मदद की। उस समय NSUI की अगुवाई राजीव गाँधी कर रहे थे।”
कांग्रेस-संघ रिश्तों का अनोखा पहलू
मोहन भागवत के इस बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है। दशकों से कांग्रेस और संघ को वैचारिक प्रतिद्वंदी माना जाता है, लेकिन इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि संघ ने विपक्षी दलों को भी ज़रूरत पड़ने पर सहयोग दिया।
अनुशासन और राष्ट्रहित का संदेश
भागवत ने यह भी कहा कि संघ हमेशा समाज और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देता है। किसी भी संगठन या विचारधारा से परे, जहाँ अनुशासन और व्यवस्था की आवश्यकता होती है, वहाँ स्वयंसेवक तत्पर रहते हैं।
राजनीतिक विश्लेषक इस प्रसंग को संघ की ऐतिहासिक भूमिका और उसकी सामाजिक प्रतिबद्धता का उदाहरण मान रहे हैं।
news Journalist
