पत्नी के केस से शुरू हुआ अपराधी सफर: रोहित गोदारा की पूरी क्राइम कुंडली

0
Screenshot 2025-09-29 212438

Central News Desk: बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र की कपूरीसर ढाणी में 1989 में जन्मा रावताराम स्वामी उर्फ़ रोहित गोदारा एक साधारण परिवार से था। पिता संत दास, मां गीता देवी और भाई हनुमान सारण उसके परिवार में शामिल हैं। परिवार की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं थी। रोहित ने बचपन में ही 11 साल की उम्र में शादी कर ली थी। परिवार चलाने के लिए उसने मोबाइल रिपेयरिंग का काम शुरू किया और बाद में एक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी खोला।

पहली बार जेल और अपराध की ओर कदम

2010 में उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ और वह पहली बार जेल गया। जमानत पर बाहर आने के बाद भी उसकी ज़िंदगी पटरी पर लौट सकती थी, लेकिन 2012 ने सब बदल दिया।

पत्नी ने लगाया दहेज व उत्पीड़न का आरोप

2012 में पत्नी ने दहेज और जबरन गर्भपात कराने का केस दर्ज कराया। इस केस में जेल जाने के दौरान रोहित की मुलाकात बड़े अपराधियों से हुई। वहीं से उसने अपराध की दुनिया में गहरी पैठ बना ली। परिवार का कहना है कि इसी मुकदमे और जेल की संगत ने उसके जीवन को अपराध की दलदल में धकेल दिया।

बड़े मामलों में नाम

रोहित गोदारा का नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आया:

  • दिशा पाटनी के घर फायरिंग – बरेली में एक्ट्रेस के घर गोलीबारी की जिम्मेदारी।
  • सिद्धू मूसेवाला की हत्या – इस हत्याकांड में उसका नाम कई बार चर्चा में आया।
  • करणी सेना नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या – इसी केस के बाद वह मीडिया की सुर्खियों में आया।
  • सलमान खान के घर फायरिंग – इसमें भी उसका नाम उछला।
  • राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र में कई कारोबारी और चर्चित चेहरे उसके गैंग से रंगदारी की धमकी झेल चुके हैं।

लॉरेंस से नाता और दुबई भागना

2022 में वह फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भाग गया और वहां से लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने लगा। लेकिन बाद में उसने अलग गैंग बना लिया और गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर अपना नेटवर्क फैलाया। अब उसका गैंग बिश्नोई गिरोह से टकराव में है।

पुलिस की दबिश और छापेमारी

10 सितंबर को बीकानेर में पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा। पिता संत दास रो पड़े और कहा कि अब उनकी पत्नी और बेटा (हनुमान) गुजरात चले गए हैं ताकि रोज़-रोज़ की परेशानी से बच सकें। पुलिस ने जमीन और संपत्ति की जांच की।

एनाम और तलाश

एनडीपीएस विभाग ने 5 लाख का इनाम घोषित किया है।
कुल मिलाकर रोहित गोदारा पर 6 लाख का इनाम घोषित है और कई राज्यों की एजेंसियां उसके पीछे लगी हैं।

बीकानेर पुलिस ने उस पर 1 लाख का इनाम रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *