राहुल गांधी के “फिक्सिंग” वाले आरोप पर BJP का पलटवार: “झूठे विमर्श की पटकथा, हार की हताशा”

Img. Source: IndiaTV.in
Politics News Desk: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कथित धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच एक बार फिर तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। राहुल गांधी ने अंग्रेजी और हिंदी समाचार पत्रों में लिखे एक लेख के जरिए आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक “फिक्स मैच” था। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए “जहर” बताया।
राहुल गांधी ने लगाए पांच बड़े आरोप:
राहुल गांधी ने चरण दर चरण दावा किया कि
- निर्वाचन आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया को नियंत्रित किया गया।
- फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया।
- मतदान प्रतिशत को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।
- बीजेपी को जिताने के लिए लक्षित क्षेत्रों में फर्जी मतदान कराया गया।
- पूरे प्रकरण के सबूतों को छुपा दिया गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में केवल पांच महीनों में मतदाता संख्या में 41 लाख की “असामान्य वृद्धि” हुई, जो राज्य की वयस्क जनसंख्या (9.54 करोड़) से अधिक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में अप्रत्याशित रूप से 7.83% की बढ़ोतरी (करीब 76 लाख वोट) दिखाना कई सवाल खड़े करता है।
BJP का करारा जवाब: “झूठ, भ्रम और हार की कहानी”
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि यह लेख “फर्जी विमर्श गढ़ने की एक रणनीति” है। उन्होंने राहुल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा:
“राहुल गांधी हर चुनाव में हारने के बाद खुद का आत्ममंथन करने के बजाय संस्थाओं को बदनाम करते हैं और झूठा विमर्श खड़ा करते हैं।“

नड्डा ने राहुल के आरोपों को भी चरण दर चरण नकारा:
- कांग्रेस बार-बार चुनाव हारती है।
- पार्टी आत्मनिरीक्षण नहीं करती, बल्कि षड्यंत्र का बहाना बनाती है।
- तथ्यों की अनदेखी करती है।
- बिना सबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करती है।
- मीडिया सुर्खियों के लिए झूठा प्रचार करती है।
अन्य नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया:

प्रदीप भंडारी (BJP प्रवक्ता): राहुल गांधी आगामी बिहार चुनाव में संभावित हार की बौखलाहट में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं।
अमित मालवीय (BJP आईटी सेल प्रमुख): “राहुल गांधी जानबूझकर मतदाताओं में भ्रम और अविश्वास फैला रहे हैं।“
केसी त्यागी (JDU नेता): कांग्रेस ने खुद सबसे अधिक चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया है।
देवेंद्र फडणवीस (CM, महाराष्ट्र): राहुल गांधी का बयान राज्य की जनता और महिला मतदाताओं का अपमान है। वह हार की हकीकत से भाग रहे हैं।

Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.