असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला: “कांग्रेस बन चुकी है देशविरोधियों और घुसपैठियों की रक्षक”
Central News Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देशहित से ज़्यादा अपने वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता देती है।
“कांग्रेस देशविरोधियों और घुसपैठियों की रक्षक”
पीएम मोदी ने कहा, “आज कांग्रेस देशविरोधियों और घुसपैठियों की भी रक्षक बन चुकी है। जब हमारी सेना ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई करती है और पाकिस्तान की धरती पर आतंकवाद का सफाया करती है, तब कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की सेना और झूठे एजेंडों का साथ देते हैं।”
पाकिस्तान का झूठ बन जाता है कांग्रेस का एजेंडा
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच हमेशा पाकिस्तान समर्थित रही है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब पूरा देश आतंकवाद से लहूलुहान था और कांग्रेस चुप्पी साध लेती थी। लेकिन आज जब भारतीय सेना आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है, तब कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है।
वोट बैंक की राजनीति पर कटाक्ष
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को केवल अपने वोट बैंक की चिंता रहती है, देशहित की नहीं। “कांग्रेस चाहती है कि घुसपैठिए भारत में स्थायी रूप से बस जाएं और देश का भविष्य वही तय करें। यही कांग्रेस की असली राजनीति है,” मोदी ने कहा।
विकास कार्यों पर भी रखी अपनी बात
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के विकास कार्यों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि दशकों तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने ब्रह्मपुत्र नदी पर केवल तीन पुल बनाए, जबकि बीजेपी सरकार ने सिर्फ एक दशक में छह नए पुल बनाकर दिखा दिए।
जीएसटी दरों में गिरावट की घोषणा
मोदी ने जनता को एक बड़ी राहत की खबर देते हुए कहा कि नवरात्रि के पहले दिन यानी अगले नौ दिनों में जीएसटी दरों में उल्लेखनीय कमी की जाएगी। इससे सीमेंट, बीमा, मोटरसाइकिल और कारों की कीमतों में भारी गिरावट आएगी और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
