इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल तय, एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज
Entertainment News Desk: पिछले सप्ताह ओटीटी पर ‘आप जैसा कोई’, ‘नारीवेट्टा’ और ‘फोर इयर्स लेटर’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों को खूब रिझाया। अब 14 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर जबरदस्त एंटरटेनमेंट की बौछार होने जा रही है। रोमांच, हास्य, डर और ड्रामा—इस हफ्ते हर जॉनर की कहानी स्ट्रीम होने को तैयार है। जानिए इस सप्ताह ओटीटी पर क्या-क्या नया आने वाला है

स्पेशल ऑप्स 2
रिलीज डेट: 19 जुलाई | प्लेटफॉर्म: डिज़्नी+ हॉटस्टार
नीरज पांडे की सुपरहिट जासूसी सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ का दूसरा सीजन दर्शकों को फिर से हाई-वोल्टेज एक्शन और इंटेलिजेंस ऑपरेशन की दुनिया में ले जाएगा। हिम्मत सिंह की अगुवाई में यह सीजन नए मिशन, नई चुनौतियों और तेज़-तर्रार घटनाओं से भरपूर होगा।

वीर दास: फूल वॉल्यूम
रिलीज डेट: 17 जुलाई | प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
कॉमेडियन वीर दास अपने नए स्टैंडअप स्पेशल ‘फूल वॉल्यूम’ के साथ लौट रहे हैं। देश-विदेश के राजनीतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित उनका यह शो दर्शकों को गुदगुदाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेगा।

भूतनी
रिलीज डेट: 18 जुलाई | प्लेटफॉर्म: जी5
हास्य और डर के मेल से बनी ‘भूतनी’ एक गांव की प्रेतात्मा की कहानी है, जो मज़ाकिया और रहस्यमयी अंदाज़ में सामने आती है। छोटे शहरों की पृष्ठभूमि में बनी इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्क्रिप्ट और देसी फ्लेवर है।

कुबेरा
रिलीज डेट: 20 जुलाई | प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो
पैसे की हवस और अपराध की दुनिया में गहराई तक उतरती कहानी ‘कुबेरा’ आपको भ्रष्टाचार और सत्ता के खेल की परतें दिखाएगी। क्राइम थ्रिलर की दुनिया के शौकीनों के लिए यह सीरीज एक जरूरी घड़ी जा सकती है।

सकामोटो डेज़ (सीजन 1, पार्ट 2)
रिलीज डेट: 14 जुलाई | प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जापानी एनीमे प्रेमियों के लिए खुशखबरी! ‘सकामोटो डेज़’ के पहले सीजन का दूसरा भाग इस सोमवार से नेटफ्लिक्स पर आ चुका है। कहानी उस पूर्व हिटमैन की है, जो अब सामान्य ज़िंदगी जीने की कोशिश करता है, लेकिन उसका अतीत उसे बार-बार खींच लाता है।
इस हफ्ते ओटीटी पर मनोरंजन की भरपूर सौगात मिलने वाली है। थ्रिलर से लेकर हॉरर और कॉमेडी तक, हर शैली की सामग्री उपलब्ध है। अगर आप थिएटर जाने का मन टाल चुके हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए किसी त्योहार से कम नहीं।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
