देवरिया में लापता नाबालिग लड़की बरामद, पश्चिम बंगाल की युवती निकली मास्टरमाइंड
State News Desk: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के धनौती गांव की एक नाबालिग हिंदू लड़की पिछले कई दिनों से लापता थी। लड़की के पिता संतोष उपाध्याय ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
पश्चिम बंगाल की युवती मास्टरमाइंड
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना की मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली नरगिस खातून नाम की मुस्लिम युवती है। पुलिस ने नरगिस के साथ उसके पिता अलाउदीन, मां आयशा और बहन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया से हुई पहचान
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब आठ महीने पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर नरगिस खातून से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और लगातार बातचीत होने लगी। लगभग एक महीने पहले नरगिस पीड़िता के घर आई और बाद में पीड़िता के साथ बलिया जिले भी गई।
कुछ दिन गांव में रही आरोपी
नरगिस कुछ दिनों तक पीड़िता के गांव में ही रही थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद पीड़िता अचानक लापता हो गई। पुलिस का मानना है कि आरोपी युवती ने योजनाबद्ध तरीके से पीड़िता को अपने साथ ले जाने की साजिश रची।
पुलिस की कार्रवाई जारी
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
