मेरठ की तरक्की से गदगद सीएम योगी, कहा – “गौरव चौधरी को विदेश से लाना मेरठ के लिए साबित हुआ उपयोगी”

0
CM_Yogi_Adityanath

Central news Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को “विकसित उप्र @ 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान” के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर की जिला पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्यों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मेरठ जिला पंचायत की उपलब्धियों पर सीएम ने जमकर तारीफ की और कहा कि विकास और राजस्व बढ़ाने में मेरठ ने मिसाल कायम की है।

सीएम योगी ने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी की सराहना करते हुए कहा – “गौरव को विदेश से वापस लाना मेरठ के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।” उन्होंने अन्य जिलों को मेरठ से सीख लेने की सलाह भी दी।

कर वसूली में रिकॉर्ड इजाफा

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि मेरठ में कर वसूली तीन करोड़ रुपये से बढ़कर अब 10 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच गई है। कर व्यवस्था को ऑनलाइन करने से कर चोरी पर रोक लगी है।

विकास और सुरक्षा में पहल

  • सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कर वहां मंडप बनवाए गए हैं, जिनसे जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
  • देहात में स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने वाला मेरठ पहला जिला बना।
  • 128 नई दुकानें बनाई गईं, जिससे रोजगार और राजस्व दोनों बढ़े।

बढ़ा जनता का भरोसा

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मेरठ में विकास, पथ प्रकाश और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इन कार्यों से जनता में विश्वास और प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

इस मौके पर कई जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *