लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: घर में घुसकर दूध कारोबारी को गोली मारी, बहन भी घायल
Central News Desk: लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के विवेकानंदपुरम कॉलोनी, कल्याणपुर में मंगलवार देर शाम बदमाशों ने घर में घुसकर दूध कारोबारी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कारोबारी मोहम्मद आसिफ (25) पर फायरिंग की, जिससे उनके दाहिने कंधे पर गोली लग गई। अचानक हुए इस हमले में उनकी बहन सन्नो भी घायल हो गई। दोनों को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार हमलावर एसयूवी से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह, एसीपी गाजीपुर विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर गुडंबा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।
यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। लोगों का कहना है कि खुलेआम घर में घुसकर गोलीबारी होना सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
