‘हम भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं’ — ललित मोदी ने विजय माल्या के साथ वीडियो शेयर कर कसा तंज

0
today news headline today vinay malya

लंदन में विजय माल्या की बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा बवाल

CENTRAL NEWS DESK : आईपीएल के पूर्व कमिश्नर और भगोड़े ललित मोदी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह खुद को और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को भारत के “दो सबसे बड़े भगोड़े” बताते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लंदन में आयोजित विजय माल्या की 70वीं जन्मदिन पार्टी का बताया जा रहा है।

वीडियो में ललित मोदी हंसते हुए कहते हैं, “हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े।” इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ललित मोदी ने भड़काऊ कैप्शन लिखा कि “मुझे इंटरनेट पर फिर से कुछ ऐसा करना था जिससे हंगामा मच जाए। आप लोगों के लिए कुछ। लो, अपना दिल जलाओ।”

लंदन में हुई हाई-प्रोफाइल पार्टी

जानकारी के मुताबिक, ललित मोदी ने अपने लंदन स्थित आवास पर विजय माल्या के जन्मदिन के मौके पर भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई मेहमान शामिल हुए और उसी दौरान यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

सुर्खियों में लौटने की कोशिश?

ललित मोदी लंबे समय से मीडिया लाइमलाइट से दूर थे। ऐसे में यह पार्टी और विवादित वीडियो उनकी दोबारा चर्चा में आने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद, ललित मोदी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जिनमें इस पूरे मामले को कवर किया गया है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स के बीच गुस्से के साथ-साथ तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *