कुशीनगर में ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर फर्जी मदरसा बेनकाब!
Central News Desk: कुशीनगर ज़िले में शिक्षा के नाम पर बड़ा खुलासा हुआ है। एक इमारत के बाहर जहाँ “ट्रेडिंग कंपनी” का बोर्ड लगा था, अंदर दरअसल ‘साबिया गर्ल्स मदरसा’ चल रहा था। जांच में पता चला कि यह मदरसा बिना किसी मान्यता के कक्षा 5 तक संचालित हो रहा था।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर मामले की जानकारी विधायक विवेकानंद पांडेय तक पहुँची। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मदरसा संचालकों ने लोगों को गुमराह करने और शक से बचने के लिए बाहर ट्रेडिंग कंपनी का बोर्ड लगाया था। इससे यह आभास होता था कि भवन में कोई व्यवसायिक काम चल रहा है, जबकि अंदर बच्चों की कक्षाएँ संचालित की जा रही थीं।
जांच टीम ने मौके पर पहुँचकर पूरे मामले की छानबीन की और रिपोर्ट तैयार की। अधिकारी अब मदरसा चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
यह मामला उजागर होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी गड़बड़ी पर अब तक किसी की नज़र क्यों नहीं पड़ी।
news Journalist
