कानपुर: ट्रेन की चपेट में आकर फैशन डिजाइनिंग की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

0
Kanpur dead A girl

Central News Desk: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्टेशन पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से फैशन डिजाइनिंग की छात्रा प्राची (18) की मौत हो गई। छात्रा का शव लहूलुहान अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

प्राची फतेहपुर जिले के थाना औंग के खदरा गांव निवासी राजू की बेटी थी और वह कानपुर के महाराजपुर स्थित एक कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। परिजनों के मुताबिक, वह प्रतिदिन ट्रेन से कॉलेज आती-जाती थी।

रूमा स्टेशन मास्टर की सूचना के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे रेलवे यार्ड क्षेत्र में हुई, जब प्राची ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस को युवती के पास से मिला मोबाइल मिला, जिसकी मदद से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।

महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पुलिस हादसे के साथ-साथ आत्महत्या की संभावना को भी नजर में रखकर जांच कर रही है। कॉलेज और परिजनों से पूछताछ के साथ CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि मौत के कारणों की सच्चाई सामने आ सके।

इस दुखद हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्राची का सपना था कि वह एक नामचीन फैशन डिजाइनर बने, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *