कानपुर: दुकान के नाम पर 19 लाख हड़पे, कुर्की नोटिस से घबराए नेगी; ब्याज समेत 21 लाख लौटाए

0

Central News Desk: कानपुर में रेरा (Real Estate Regulatory Authority) की कार्रवाई के डर से नेगी डेवलपर्स ने दुकान के नाम पर हड़पे गए 19 लाख रुपये ब्याज समेत 21.23 लाख रुपये वापस कर दिए। मामला केशवपुरम स्थित नेगी डेवलपर्स से जुड़ा है, जहां एक व्यक्ति ने दुकान खरीदने के लिए 19 लाख रुपये जमा किए थे लेकिन कब्जा नहीं मिला।

पीड़ित की शिकायत पर रेरा ने गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ 19 लाख की रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी की थी। गुरुवार को एसडीएम सदर के आदेश पर तहसील टीम कुर्की नोटिस चस्पा करने पहुंची। टीम को देखकर ही नेगी पूरी राशि लेकर उपस्थित हुए और ब्याज समेत रकम चुका दी।

विशेष वसूली अभियान के तहत कार्रवाई

सदर तहसील की टीम की इस कार्रवाई के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी वसूली हुई। अधिकारियों ने कुल 1.05 करोड़ रुपये की वसूली की। इसमें विभिन्न विभागों और बकायेदारों से बकाया राशि जमा कराई गई।

इनसे हुई वसूली

अन्य देयों से – ₹4,08,906

लेबर अवार्ड से – ₹9,14,214

बैंक देयों से – ₹43,14,773 (सबसे अधिक)

स्टाम्प देयों से – ₹16,36,880

विद्युत बकाया से – ₹7,87,672

परिवहन देयों से – ₹3,78,400

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *