कानपुर: 26.86 करोड़ की लागत से बनेगी दीप सिनेमा–सोटे बाबा मंदिर चौराहा रोड

0
pvr-deep-cinema-saket-nagar-kanpur-pvr-cinemas-2cah9w3iiz

Central News Desk: कानपुर शहर में सड़क विकास को लेकर बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना (सीएम ग्रिड) के तहत गुरुवार को दीप सिनेमा चौराहा से सोटे बाबा मंदिर चौराहा तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह सड़क फेज-2 का हिस्सा है और इसकी लंबाई लगभग 1.8 किलोमीटर व चौड़ाई 36 मीटर होगी। परियोजना पर कुल 26.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

नगर निगम के मुख्य अभियंता एस.एफ.ए. जैदी ने बताया कि यह मार्ग अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा। इसमें पैदल यात्रियों के लिए सुव्यवस्थित पाथ, आधुनिक जल निकासी प्रणाली, स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइटें, ग्रीन बेल्ट और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

इसके अलावा नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के फेज-1 में 27, 28 और 29 सितंबर को तीन और सड़कों का भूमिपूजन व निर्माण शुरू करने की तैयारी भी कर ली है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, पार्षद आरती गौतम और अवधेश त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि सड़क बनने से यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *