कानपुर में ट्रैफिक सुधार अभियान: डीसीपी रवींद्र कुमार ने प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण, बसें हटाईं

0
theheadlinetoday

Central News Desk: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों का निरीक्षण किया। झकरकटी–टाटमिल मार्ग पर सवारी भरने के चक्कर में कई रोडवेज बसें सड़क किनारे खड़ी मिलीं, जिससे जाम लग गया। डीसीपी ने तुरंत बसों को हटवाया और रोडवेज चालकों को सख्त निर्देश दिए कि सवारियों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही बैठाया और उतारा जाए।

प्रमुख मार्गों का निरीक्षण

डीसीपी ट्रैफिक ने निरीक्षण के दौरान हैलट हॉस्पिटल मार्ग, कार्डियोलॉजी मार्ग, कंपनी बाग चौराहा, जरीब चौकी चौराहा और टाटमिल चौराहा का जायजा लिया। उन्होंने यातायात कर्मियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों की ओर जाने वाले रास्तों पर एंबुलेंस और मरीजों के वाहनों की निर्बाध आवाजाही को प्राथमिकता दी जाए।

अवैध पार्किंग पर सख्ती

डीसीपी ने कहा कि सड़क किनारे की अवैध पार्किंग को पूरी तरह रोका जाए। इसका उद्देश्य शहर में ट्रैफिक जाम और भीड़ को कम करना और नागरिकों को सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *