कानपुर में फिर से सीएमओ बने डॉ. हरिदत्त नेमी, 7 महीने में तीसरी बार ली कुर्सी

0
Queen-Of-All-Mayhem-54

Central News Desk: कानपुर में स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक गलियारों में चल रही उठापटक के बीच डॉ. हरिदत्त नेमी एक बार फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के पद पर लौट आए हैं। सोमवार यानी 17 जुलाई को वे तीसरी बार कानपुर के सीएमओ का कार्यभार संभालेंगे। कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिलने के बाद शासन ने रविवार को उन्हें फिर से तैनाती देने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही डॉ. उदयनाथ को वापस श्रावस्ती भेजा गया है।

तीसरी बार कर रहे ज्वॉइनिंग
डॉ. नेमी का यह कार्यकाल कानपुर में काफी विवादों से भरा रहा है। पहले 8 जुलाई को उन्होंने स्टे के बाद ज्वॉइनिंग दी थी, लेकिन एक दिन बाद 9 जुलाई को उन्हें फिर से पद छोड़ना पड़ा। अब तीसरी बार वे फिर से कुर्सी पर वापसी कर रहे हैं।

सीएमओ और डीएम के बीच शुरू हुआ था टकराव
पूरा विवाद 4 जनवरी 2025 को शुरू हुआ, जब जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सीएमओ समेत कई अधिकारी गैरहाजिर मिले, जिसके बाद डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। यहीं से दोनों अधिकारियों के बीच तनातनी शुरू हो गई।

अब तक की पूरी टाइमलाइन

16 दिसंबर 2024: डॉ. नेमी ने कानपुर सीएमओ पद संभाला।

4 जनवरी 2025: डीएम ने सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

19 जून 2025: शासन ने डॉ. नेमी को निलंबित किया।

20 जून 2025: डॉ. उदयनाथ को नया सीएमओ बनाया गया।

7 जुलाई 2025: डॉ. नेमी ने हाईकोर्ट से निलंबन पर स्टे लिया।

8 जुलाई 2025: उन्होंने दोबारा ज्वॉइन किया।

9 जुलाई 2025: दोबारा कुर्सी छोड़नी पड़ी।

16 जुलाई 2025: शासन ने तीसरी बार डॉ. नेमी को कानपुर का सीएमओ बनाने का आदेश दिया।

17 जुलाई 2025: तीसरी बार कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं।

डीएम पर लगाए थे गंभीर आरोप
निलंबन के बाद डॉ. नेमी ने एक प्रेस वार्ता में डीएम पर पांच गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, मीटिंग में फिजिकल बेइज्जती, और ट्रांसफर में दबाव जैसे मुद्दे शामिल थे।

कुर्सी छोड़ते हुए कहा था- “जल्द ही फिर मिलेंगे”
पद से हटते समय डॉ. नेमी ने अपने कर्मचारियों से कहा था, “परेशान न हों, जल्द ही फिर मिलेंगे।” और अब वह बात सच साबित होती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed